ઇતિહાસની મુખ્ય ઘટનાઓ સહિત પંચાંગ

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 मई 2025*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 15:54 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 11:13 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* गर – 05:40 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* सौभाग्य – 11:05 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 05:25
*🌄सूर्यास्त-* 19:10
*🌙चन्द्रोदय-* 28:15
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 17:27 से 19:10
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 ज्येष्ठ बदी त्रयोदशी 15:54 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , नवतपा प्रारम्भ , मासिक शिवरात्रि व्रत , महापंचक जारी , फलहारिणी कालिका पूजन (बंगाल , कल का भी वर्णन) , पंच गौड़ों का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रतारम्भ , वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम (कल का भी वर्णन) , सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 09:31 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 11:13 तक , विघ्नकारक भद्रा 15:52 से 26:02 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:13 तक , श्री रास बिहारी बोस जयन्ती , श्री सुनील दत्त स्मृति दिवस , श्री बीरेन मित्रा स्मृति दिवस , विश्व थायराइड दिवस , अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस , Geek Pride Day (स्वीडन) व गैर-स्वशासित क्षेत्रों के लोगों के साथ एकजुटता का सप्ताह (25 से 31 मई)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 ज्येष्ठ बदी चतुर्दशी 12:14 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , पितृकार्य श्राद्ध की सोमवती अमावस्या (कुछ पंचांग में कल मंगलवार को भी) , शनि जयन्ती (सांय व्यापिनी)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सर्वलक्षणहीनोऽपि*
*समुदाचारवान् नरः ।*
*श्रद्दधानोऽनसूयश्च*
*शतं वर्षाणि जीवति॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_सब प्रकार के शुभ लक्षणों से हीन होने पर भी जो मनुष्य सदाचारी, श्रद्धालु और दोषदृष्टि से रहित होता है, वह सौ वर्षों तक जीवित रहता है।_
🌹

*25 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1611 – मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा से निकाह किया, बाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा।
1720 – शिप “ले ग्रैंड सेंट एंटोनी” मार्सिले पंहुचा, और यूरोप में प्लेग से लगभग 100,000 मारे गए।
1827 – रोमानियाई आविष्कारक पेट्राचे पोएन्नू को एक फॉर्च्यून पेन के आविष्कार के लिए एक फ्रांसीसी पेटेंट प्राप्त हुआ है, जो कि बदली स्याही कारतूस के साथ होता है।
1877 – 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर ‘सर जॉन लॉरेंस’ उड़ीसा तट के पास डूबा।
1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।
1963 – अफ़्रीकी इतिहास में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकन यूनियन नाम संगठन बनाया।
1970 – बोइंग कंप्यूटर सविर्स की स्थापना की गई।
1985 – बांग्लादेश में आए तूफान में 10 हजार लोगों की मौत हुई।
1989 – मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।
1991 – इजरायल ने करीब 14 हजार यहूदियों को इथोपिया से निकाला।
1995 – अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
1998 – परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।
2003 – चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
2006 – नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2007 – श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
2008 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी के द्वारा भेजा गया फिनिक्श रोवर मंगल ग्रह के सतह पर उतरा।
2008 – कर्नाटक विधान सभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भाजपा दक्षिण के लिए किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही।
2008 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चीन के भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
2008 – दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के बारह देशों ने यूरोपीय यूनियन की तर्ज पर एक नए संगठन का गठन किया।
2008 – हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने विवादित पुलाऊ बाटू द्वीप सिंगापुर को हस्तांतरित किया।
2010 – भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।
2011 – अमेरिका के मशहूर ओपरा विफ्रे शो 25 साल बाद बंद किया गया। इस हिट अमेरिकी शो की एंकर ओपरा विफ्रे थी।
2013 – जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने।
2019 – भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर (57) को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के शांति रक्षा मिशन का कमांडर बनाया गया ।
2020 – WHO और IOC ने COVID-19 महामारी के बीच खेल के माध्यम से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हस्ताक्षर किए।
2021 – चक्रवात यास शाम को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ। प. बंगाल – ओडिशा में तेज हवाएं, 10 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर , ‘रेड कोडेड’ चेतावनी अलर्ट जारी किया।
2021 – राजस्थान के रेगिस्तान में 1 लाख स्कॉयर मीटर एरिया में फैली विशाल सर्पिल भू आकृति का पता चला।
2021 – अफगानिस्तान हिंसा को लेकर प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग में तोड़फोड़ की।
2022 – उत्‍तर कोरिया ने समुद्र में तीन बैलेस्टिक प्रक्षेपास्‍त्र छोड़े।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 40वीं बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – आईएएनएस विक्रांत पर मिग-29K की रात में पहली सफल ऐतिहासिक लैंडिंग हुई।
2023 – गुजरात के कच्छ जिले में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – प्रधानमंत्री ने देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली यात्रा का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
2023 – जी-20 के डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप (DRRWG) की दूसरी बैठक आज मुंबई में संपन्न हुई।
2023 – पनामा-कोलंबिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया।
2024 – टेक्सास, ओक्लाहोमा, अर्कांसस, मिसौरी, केंटकी, अर्कांसस व अलबामा में आए भयंकर तूफानों के कारण कम से कम 26 लोगों की मौत हुई।
2024 – छत्तीसगढ़ की बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से दस लोगों की मौत की खबर आई , कई मलबे में दबे होने की आशंका।

*25 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1803 – राल्फ वाल्डो इमर्सन प्रसिद्ध निबंधकार, वक्ता व कवि तथा अमरीकी नवजागरण के प्रवर्तक।
1831 – दाग़ देहलवी – प्रसिद्ध उर्दू शायर।
1886- रास बिहारी बोस- प्रख्यात वकील और शिक्षाविद।
1933 – बासदियो पांडेय – त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री (कन्फर्म नहीं)।
1936 – रुसी फ्रामरोज सुरती एक भारतीय क्रिकेटर थे।

*25 मई को हुए निधन👉*

1924 – जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति रहे सर आशुतोष मुखर्जी का निधन।
1974 – कृष्ण चंद्र गजपति केसीआईई ( महाराजा सर कृष्ण चंद्र गजपति नारायण देब) एक प्रमुख व्यक्तित्व , एक स्वतंत्र संयुक्त ओडिशा राज्य के वास्तुकार थे।
1978 – बीरेन मित्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे , वे उडिशा के मुख्यमंत्री भी रहे।
1998 – लक्ष्मीकांत – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
2005- सुनील दत्त – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।
2010- तपन चट्टोपाध्याय बांग्ला अभिनेता।
2011 – रजनीकांत अरोल – भारतीय समाज सेवी थे।
2011 – महमूद धौलपुरी – हिंदुस्तानी संगीत के एक भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें हारमोनियम के एक प्रमुख प्रतिपादक के रूप में जाना जाता है,
2012 – भगवत रावत – प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार।
2013 – महेंद्र कर्मा – छत्तीसगढ़ राज्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित एक भारतीय आदिवासी राजनेता थे ।
2020 – हॉकी के महान खिलाडी बलबीर सिंह सीनियर का पंजाब के मोहाली में निधन।
2023 – अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच डेनी स्टोल्ज़ (89) का निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध अमेरिकी पेंटर फ्रैंक हैंडलेन (106) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी पूर्व पेशेवर फुटबॉल कॉर्नरबैक रिचर्ड केविन शर्मन (95) का निधन हुआ।

*25 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री रास बिहारी बोस जयन्ती।
🔅 श्री सुनील दत्त स्मृति दिवस।
🔅 श्री बीरेन मित्रा स्मृति दिवस।
🔅 विश्व थायराइड दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस।
🔅 Geek Pride Day (स्वीडन)।
🔅 गैर-स्वशासित क्षेत्रों के लोगों के साथ एकजुटता का सप्ताह (25 से 31 मई)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜