भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान को गति देने के लिए आज भाजपा महिला मोर्चा की प्रांतीय उपप्रधान श्रीमती गीता चौधरी द्वारा भगवानपुरा में जाकर महिलाओं को इस अभियान से जोडने की शुरूआत की गई। इस मौके पर उनके साथ विधायक अरूण नारंग व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
श्रीमती गीता चौधरी ने भगवानपुरा निवासी सुषमा रानी के घर पर भाजपा का ध्वज लगा कर उनके परिवार को भाजपा में शामिल करते हुए इस अभियान को गति प्रदान की। इस मौके पर उन्होंनें मोहल्ले की उपस्थित महिलाओं की समस्याओ को सुना और उन्हे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से अवगत करवाया। उन्होनें कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक बहनों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराकर पार्टी की शक्ति को बढाना है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक छाबड़ा,रिशी नारंग, देवेन्द्र सिंह काका, राम किशन, बावा कुकड, दीपक खुराना उपस्थित थे।
Please send your news on 9909931560.
TejGujarati